जबरन बंद कराने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने भी कालसी थाने पहुंच कर क्रॉस तहरीर दी। सेना के कार्यकर्ताओं ने यमुना पुल पर धरना दिया और डेयरी फार्म के परियोजना निदेशक डॉ. सुधीर बड़थ्वाल का घेराव किया।
तहरीर में राकेश तोमर उत्तराखंडी ने कहा कि इरशाद दून चिकन मटन के नाम से कालसी गेट पर दुकान चला रहे हैं। वे हलाल का मीट बेच रहे हैं, जबकि दुकान पर हलाल के मीट का कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है। इरशाद के पुत्र इमरान नियम विरुद्ध डेयरी फार्म की दुकान पर परचून की दुकान चला रहे हैं, जिसमें भैरव बाबा का बोर्ड लगा है।
इसकी आड़ में वे पूजन साग्रमी, काली माता की मूर्ति आदि सामान बेच रहे हैं। दोनों ही मामलों में वे लोगों को भ्रमित कर भावनाओं को आहत कर रहे हैं। आरोप लगाया कि इरशाद ने रामलीला मैदान में बने कक्ष पर भी कब्जा किया हुआ है। उन्होंने इरशाद पर डराने धमकाने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, गाली गलौज करने का भी आरोप लगाया है। राकेश तोमर उत्तराखंडी ने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए था, उन्हीं लोगों की तहरीर पर उनके खिलाफ षडयंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। कहा कि हिंदुओं की आस्था से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने डेयरी प्रबंधन से दुकान का आवंटन निरस्त करने की मांग की।
बयान...
तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उस आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रविंद्र नेगी, थानाध्यक्ष कालसी