फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवक के पेटीएम खाते से 2.44 लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थानाक्षेत्र निवासी एक युवक के पेटीएम खाते से किसी ने 2.44 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी के मुताबिक घटना 16 जनवरी की है। इस मामले में पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि उनके पेटीएम खाते से किसी ने 2.44 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित का कहना है, उन्होंने किसी को भी अपने खाते से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी। इतना ही नहीं किसी के साथ पेटीएम से लेने-देन भी नहीं किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें