फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमा योजना में 2.27 लाख रुपये हड़पे, ब्रांच मैनेजर पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना निवासी एक व्यक्ति से जमा योजना में मोटा लालच देकर ठगी कर ली गई। एक बैंकिंग सोसायटी की ब्रांच मैनेजर के कहने पर उन्होंने 2.27 लाख रुपये जमा किए। मैच्योर होने के बाद भी धनराशि नहीं निकाली गई। उन्होंने जब धनराशि मांगी तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




न्यायालय को शिकायत वरिंद्र सिंह निवासी प्रीत विहार, मानकवाल लुधियाना ने की है। उन्होंने बताया कि वह देहरादून में टेक्सटाइल सेक्टर में काम करते हैं। उनकी मुलाकात 2020 में रजनी गुसाईं निवासी बनियावाला, आर्केडिया ग्रांट, वसंत विहार से हुई। रजनी मल्टी स्टेट मल्टी पर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी में काम करती है। वह एक मेहूवाला ब्रांच की हेड है। उसने अपने यहां संचालित जमा स्कीमों के बारे में बताया। इसके बाद सिंह ने ब्रांच में दो खाते खोले। इन खातों में 2.27 लाख रुपये जमा कर दिए। वर्ष 2021 में यह मैच्योर हो गई।
इसकी बांड कॉपी और पासबुक भी उन्होंने रजनी को दे दी थी। मैच्योर होने के बाद उन्होंने अपनी धनराशि निकालनी चाही। इसके लिए उन्होंने रजनी से कहा। रजनी ने कहा कि दो-चार दिनों में उनके पैसे बैंक खाते में आ जाएंगे। समय बीत जाने पर जब पैसे नहीं आए तो उन्होंने फिर से रजनी से संपर्क किया।
विज्ञापन

रजनी ने फिर इस तरह का ही वादा किया मगर कोई पैसा उनके खातों में नहीं आया। इसके बाद जब उन्होंने रजनी पर दबाव बनाया तो वह इनकार करने लगी। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें