फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री दौङ में रोशन,दुर्गा शाही,आदर्श राणा,खुशी ,सुष्मिता ,अंशुल नवाल,नीरज ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कैमल बैक रोड में मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने पालिका के सहयोग से क्रास कंट्री दौड़ में शहर के 16 स्कूलों के 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर 12 आयु के बालक वर्ग में रोशन प्रथम, दुर्गा शाही द्वितीय, आदर्श राणा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ऋषिका प्रथम, सुष्मिता द्वितीय और खुशी ने तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर 14 बालक वर्ग में अंशुल प्रथम, नीरज द्वितीय, सुरज ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रियंका रमोला प्रथम, गुड़िया द्वितीय और रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 17 बालक वर्ग में अभय रावत प्रथम, आयुष पंवार द्वितीय, दीपक तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में खुशी प्रथम, ज्योति दूसरे, सीमा तीसरा स्थान पर रहीं।
सीनियर बालक ओपन में रजत रांगड़ प्रथम, आदित्य रावत दूसरे और राहुल ने तीसरा स्थान पर रहे। ओपन बालिका में गंगा प्रथम, कल्पना दूसरे, ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने खिलाड़ियों से कहा कि जीवन में लक्ष्य बनाकर मेहनत करें और आगे बढे़ं। इस मौके पर मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष सुरत सिंह रावत, सभासद प्रताप पंवार, दर्शन रावत, नंदलाल सोनकर, कविता नेगी, कुलदीप रौछेंला, पूरण जुयाल, शैलेंद्र बिष्ट, महेश चंद्र, रफीक अहमद, बीएस नेगी, अनुज तायल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें