फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रोशन नेगी बने पछवादून गढ़वाला सभा के नए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। पछवादून गढ़वाला सभा की दिनकर विहार स्थित गढ़वाल सभा भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गढ़वाला सभा की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें रोशन नेगी को अध्यक्ष और मोहनी नौटियाल को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा लक्ष्मी कोठियाल को सचिव और अनूप रावत को उपसचिव नियुक्त किया गया। जबकि नीरज ठाकुर संगठन सचिव, अजय जुयाल प्रचार सचिव, सुभाष मंमगाई कोषाध्यक्ष, जीवन सिंह सजवाण लेखा निरीक्षक और राजेश नौटियाल विधिक सलाहकार चुना गया। रविवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष रोशन नेगी ने कहा कि जो दायित्व उन्हें मिला है, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। चुनाव प्रबंधन कमेटी के सदस्य कामेश्वर प्रसाद डिमरी ने बताया कि सभी पदाधिकारियों का चयन तीन वर्ष के लिए किया गया है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बिंजोला, सुमन ममगाईं, रघुनाथ सिंह नेगी, अनंत सोलंकी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें