फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बरामदे में चारपाई पर सोया था युवक, छत से बदमाश घर में घुसे और बरसा दी गोलियां

Thu, 06 Feb 2020 09:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा

सार

  • युवक को कंधे और पैर में लगी गोली, ऋषिकेश में चल रहा इलाज
  • एसपी देहात और सीओ मंगलौर ने मौके पर पहुंचकर की जांच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को रुड़की सिविल अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। गोकुलपुर निवासी सतेंद्र, पुत्र सुभाष (21) घर के बरामदे में चारपाई पर सोया हुआ था। इस दौरान मकान के पीछे से छत पर चढ़कर बदमाश अंदर मकान में घुस आए। उन्होंने सतेंद्र पर गोली बरसा दी। युवक को एक गोली कंधे में तथा दूसरी पैर में लगी।

विज्ञापन

युवक की हालत खतरे से बाहर

गोली की आवाज सुनकर अंदर सो रहे परिजन और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इससे पहले ही बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के बाद युवक की हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह और सीओ मंगलौर डीएस रावत ने भी मौका मुआयना किया।

घायल के परिजनों का कहना है कि सत्येंद्र अपने गांव तथा आसपास ही मजदूरी का कार्य करता है। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। थाना अध्यक्ष रविंद्र शाह का कहना है कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। जल्द ही गोली मारने वाले बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें