फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की : चालक सोता रहा, चोर ले उड़े ट्रक के लाखों की कीमत के टायर

Sat, 09 May 2020 06:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • मंगलौर के पास एक ढाबे के सामने खड़ा था 14 टायरा ट्रक
  • चोरों ने खड़े ट्रक से चोरी किये 12 टायर, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
ट्रक में सो रहे चालक को भी नहीं लग पाई भनक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरों ने हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से लाखों की कीमत के टायर चोरी कर लिए। खड़े ट्रक से टायर चोरी होने की भनक ट्रक में सो रहे चालक को भी नहीं लग पाई। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कृष्ण कुमार पुत्र मनीराम गांव भागवा, जिला हुनमान गढ़, राजस्थान पांच मई को राजस्थान से ट्रक में माल लोड कर हरिद्वार सिडकुल आया था। यहां माल उतारने के बाद वह शुक्रवार की शाम को राजस्थान वापस जा रहा था। रात करीब आठ बजे वह मंगलौर के पास एक हाइवे पर ढाबे पर खाना खाने रुक गया। खाना खाने के बाद वह ट्रक में ही चालक सीट पर सो गया।

इस बीच रात में किसी समय चोरों ने ट्रक के 12 टायर चोरी कर लिए। इतना ही नहीं चालक का मोबाइल भी चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह चालक की आंख खुली तो ट्रक से टायर चोरी का पता चला। खड़े ट्रक से टायर चोरी होने पर चालक के होश उड़ गए।
विज्ञापन


उसने मामले की जानकारी मंगलौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही ढाबे पर काम करने वालों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी  प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास हाइवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

...तो बदमाशों को पुलिस का नहीं डर

लॉकडाउन में पुलिस अधिकारियों का दावा है कि शहर और देहात में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। हर आने जाने वाले वाहनों की दिनरात चेकिंग की जा रही है। लेकिन इन दावों की बदमाश आये दिन पोल खोल रहे हैं। मंगलौर में ट्रक से टायर चोरी ने पुलिस के गश्त की पोल खोल दी है।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि खड़े ट्रक से 12 टायर चोरी में करीब एक घन्टे का समय लगा होगा और चोरों की संख्या चार से पांच होगी। इतना ही नहीं 12 टायर किसी बड़े वाहन में रखकर ले जाये गए होंगे। इस एक घन्टे में पुलिस का गश्त पर नहीं दिखना और वाहनों की चेकिंग ना करना पुलिस की बड़ी लापरवाही जता रहा है
विज्ञापन


 फिलहाल, एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि रात में गश्त और चेकिंग में कहां चूक हुई है, इसकी जांच कर लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें