फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः कोर्ट में पिस्टल लेकर घूमने की अफवाह से हड़कंप, दो संदिग्ध धरे

Wed, 25 Dec 2019 09:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • चीनू पंडित के भाई समेत दो बदमाशों की रामनगर कोर्ट में थी पेशी
  • सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम, पुलिस दोनों से कर रही पूछताछ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर कोर्ट में मंगलवार को रुड़की जेल में बंद बदमाश चीनू पंडित के बड़े भाई मोनू और हरिद्वार जेल में बंद बदमाश सुनील राठी के गुर्गे सुशील गुर्जर की पेशी थी। इसी दौरान दो लोगों के कोर्ट में पिस्टल लेकर घूमने की अफवाह से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना पर आनन फानन में कोर्ट पहुंचे पुलिस बल ने तलाशी ली। दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी में उनके पास से कुछ नहीं मिला, अलबत्ता दोनों से पूछताछ जारी है। बदमाशों की पेशी के मद्देनजर कोर्ट परिसर में पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस बीच पुलिस को किसी ने सूचना दी कि कोर्ट परिसर में ही दो लोग पिस्टल लगाकर घूम रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल

आनन फानन में पुलिस ने कोर्ट में चेकिंग अभियान चलाया। दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनसे कोर्ट परिसर में घूमने का कारण पूछा तो दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया और चेकिंग अभियान चलाया।

जिससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दो लोगों के कोर्ट परिसर में पिस्टल लेकर घूमने की सूचना मिली थी। पुलिस ने कोर्ट परिसर से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। लेकिन उनके पास से कुछ नहीं मिला। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें