फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की : भाई को बेहोश कर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Mon, 07 Dec 2020 09:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • रविवार देर शाम सहारनपुर से लौटते वक्त रास्ते में चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
  • होश आने के बाद युवक ने कंट्रोल रूम में दी सूचना, पुलिस ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल
  • मखियाली गांव के पास की घटना, तहरीर के आधार पर पुलिस कर रही है मामले की जांच 
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई के साथ रिश्तेदारी से लौट रही किशोरी से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे पहले उन्होंने किशोरी के भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे बेहोश कर दिया। होश में आने पर युवक ने कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पथरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक रविवार को अपनी नाबालिग बहन के साथ सहारनपुर क्षेत्र स्थित बुआ के घर गया था। रविवार देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मखियाली गांव के पास पहुंचे तो रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे चार युवकों ने बाइक को हाथ देकर रुकवा लिया।

इसी बीच एक ने लोहे की रॉड से युवक के सर पर हमला कर घायल कर दिया। गंभीर चोट आने से युवक बेहोश हो गया। इसके बाद किशोरी को जबरदस्ती खींचकर युवक गन्ने के खेत में ले गए और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक फरार हो गए। वहीं, किशोरी की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद भाई को होश आया तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और भाई-बहन को रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने युवक की हालत ठीक बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी।

उसने मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए चार के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जाता है कि दोनों नामजद युवक मखियाली गांव के रहने वाले हैं। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही किशोरी का इलाज कराया जा रहा है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें