कंपनी और एनएचएआई के अधिकारी भी कर चुके जांच
इसके बाद कार को नारसन पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया गया। इस दौरान कई बार मर्सिडीज कंपनी और एनएचएआई की ओर से कार और इस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच भी की थी। कार तभी से चौकी में खड़ी थी। कुछ दिन पहले क्रिकेटर ऋषभ पंत ने एसपी देहात स्वपन किशोर को एक पत्र भेजकर बताया था कि हादसे में क्षतिग्रस्त कार नारसन पुलिस चौकी में खड़ी है। जिसके बाद उन्हें कार ले जाने की अनुमति दे दी गई।