फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: जमीन नाम नहीं की तो बेटे के सिर पर हुआ खून सवार, पिता पर झोंके चार राउंड फायर

Sun, 20 Nov 2022 07:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की)

सार

आरोप है कि अंकित अब अपने भाई के हिस्से की जमीन भी जबरदस्ती अपने नाम कराने का दबाव बना रहा है। पांच नवंबर को अंकित ने अपने भाई के खेत की जबरदस्ती जुताई कर दी थी। वह खेत पर पहुंचे तो अंकित ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और तमंचे से चार राउंड फायर किए।
विज्ञापन
पिता पर झोंके फायर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक व्यक्ति ने अपने बेटे पर जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने से रोकने पर तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र स्थित खेड़ाजट्ट निवासी ईसम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अंकित गलत संगत में रहता है।

विज्ञापन


उन्होंने उसकी हरकतों को देखते हुए जमीन और मकान का हिस्सा देकर कुछ दिन पहले अलग कर दिया था। आरोप है कि अंकित अब अपने भाई के हिस्से की जमीन भी जबरदस्ती अपने नाम कराने का दबाव बना रहा है। पांच नवंबर को अंकित ने अपने भाई के खेत की जबरदस्ती जुताई कर दी थी। 

Dehradun: कोलूखेत टोल टैक्स के पास खाई में गिरा दिल्ली का युवक, SDRF ने सकुशल बचाया
विज्ञापन


वह खेत पर पहुंचे तो अंकित ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और तमंचे से चार राउंड फायर किए। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। आरोप है कि उसने काफी दूर तक जान से मारने के लिए पीछा किया।
विज्ञापन


वह किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे तो वह भी आ गया। आरोप है कि घर की छत पर खड़े होकर उसने उनपर फायर किए लेकिन वो बच निकले। पीड़ित ने बेटे से जानमाल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर अंकित निवासी खेड़ाजट्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें