मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव से गांव में भगदड़ मच गई। आरोप है कि इस बीच एक पक्ष ने फायरिंग भी की। बवाल की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी बीएल भारती पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामला शांत कराया। इस बीच दोनों पक्ष घर से फरार हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि अब तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पथराव करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
वीडियो हो रहा वायरल
कमेलपुर गांव में दो पक्षों में हुए पथराव और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पक्ष सड़क और दूसरा पक्ष छत से पथराव करता नजर आ रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर दोनों पक्षाें के लोगों की पहचान कर रही है।