पिता के रात की ड्यूटी में होने के चलते खेत पर गया था
विवेक के पिता सूरज भगवानपुर पुहाना स्थित आरआईटी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। सोमवार रात को उनकी ड्यूटी थी इसलिए वह आराम कर रहे थे और विवेक खेत में काम करने चला गया। पिता को क्या पता था कि घर से निकला उनका बेटा अब कभी लौटकर नहीं आएगा।
सटाकर मारी गई है गोली
विवेक को बेहद सटाकर गोली मारी गई है जो सिर को फाड़ते हुए पीछे से बाहर निकल गई। अब तक पुलिस को बुलेट भी नहीं मिली है।
आवाज सुनी पर नहीं है कोई चश्मदीद
लोगों ने गोली की आवाज तो सुनी है लेकिन गोली मारते हुए किसी ने नहीं देखा है। ऐसे में पुलिस के लिए आरोपियों के हुलिए को पहचानने में मशक्कत करनी पड़ेगी। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। साथ ही परिजनों से पूछताछ के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ रही है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगाई गई हैं। ये अलग-अलग दृष्टिकोण से हर पहलू की जांच कर रही हैं।
एसपी देहात ने की सीसीटीवी लगाने की अपील
एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने लोगों से अपील की कि अपराध की रोकथाम के लिए सभी लोगों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाकर पुलिस के साथ-साथ समाज की भी मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि खानपुर के प्रह्लादपुर में हत्या के मामले में भी सीसीटीवी कैमरे की मदद से ही लीड मिली है।