जीटीवी पर तुझसे है राब्ता में अल्मोड़ा की रूप दुर्गा पाल।
जीटीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘तुझसे है राब्ता’ में अल्मोड़ा की रूप दुर्गा पाल दिखाई देंगी। सीरियल में वह मराठी लड़की ‘केतकी’ की भूमिका निभा रही हैं। इसमें वह लीड रोल कर रहे मल्हार की बचपन की दोस्त हैं, जोकि बिछड़ जाती हैं और वर्षों बाद बुरी हालत में उन्हें मिलती हैं। वहीं, केतकी के पति आतंकी हमले में शहीद हो जाते हैं। इसके बाद मल्हाल उनकी मदद करता है। रूप ने बताया कि उन्होंने देहरादून से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। लेकिन मॉडलिंग में रुचि होने के चलते वह मुंबई चली गईं गईं। बताया कि बालिका वधू, सीआईडी, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी कई पॉपुलर सीरियल में काम कर चुकी हैं।