आईडीबीआई के एटीएम के बाद अब इलाहाबाद बैंक का एटीएम लूटने की कोशिश से हड़कंप मच गया।
हुआ यूं कि एटीएम का कैमरा ठीक करने के बहाने अंदर घुसे युवक ने मशीन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर तैनात गार्ड तो उसे कर्मचारी मानकर बाहर ही बैठा रहा, लेकिन खटपट की आवाज सुनकर बैंक कर्मियों को उस पर शक हुआ तो पूरी साजिश से पर्दा उठ गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बृहस्पतिवार सुबह घंटाघर के पास स्थित इलाहाबाद बैंक के एटीएम में तैनात गार्ड को कैमरा ठीक करने का झांसा देकर एक युवक अंदर दाखिल हो गया। कैमरा ठीक करने के नाम पर आरोपी ने उसे नीचे उतार लिया और रुपयों से भरी मशीन को खोलने की कोशिश शुरू कर दी।