माय सिटी रिपोर्टर देहरादून राज्य के भीतर विभिन्न जिलों जिलों में लाक डाउन के चलते फंसे हजारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने व उन्हें घरों तक सुरक्षित पहुंचाने को लेकर मंगलवार को बसों का संचालन किया जायेगा। गाड़ियों के संचालन को लेकर परिवहन निगम अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में प्रबंध निदेशक की ओर से सभी मंडलीय प्रबंधकों , सहायक महाप्रबंधक ओं को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं । । प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि सभी सहायक महाप्रबंधक 31 मार्च को सुबह पांच बजे से लेकर अंतिम बस के रवाना होने तक डिपो में उपस्थित रहेंगे। प्रबंध निदेशक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक डिपो में तैनात टाइम कीपर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी समेत जरूरी कर्मचारियों को ही डिपो में बुलाया जाएगा। सोमवार को सभी डिपो के सीनियर फोर, जूनियर फोरमैन समेत सभी तकनीकी कर्मचारी गाड़ियों की तकनीकी जांच सुनिश्चित कराएंगे प्रबंध निदेशक ने आदेश जारी किया है कि सभी बसों को साफ-सुथरा बनाने के साथ ही सभी गाड़ियों को रवाना किए जाने से पहले पूरी तरह से सेनेटाइज़ किया जाएगा। चालकों परिचालकों को मास्क व सैनिटाइजर मुहैया कराने के साथ ही यात्रियों को भी सैनिटाइजर से हाथ साफ सुथरा कराए जाएगा। बता दें कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से लॉक डाउन घोषित किए जाने के चलते राजधानी देहरादून समेत राज्य के विभिन्न जिलों में हजारों की संख्या में लोग फंसे हैं जिन्हें अपने घरों को जाना है इन फंसे हुए लोगों को ही सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राज्य सरकार ने पहल करते हुए एक दिन के लिए बसों के संचालन का निर्णय लिया है।