फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के 8000 अधिकारियों कर्मचारियों को मंगलवार को वेतन मिलने की उम्मीद शासन से जल्द जारी होगा 20 करोड़ का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज अधिकारियों कर्मचारियों को मंगलवार तक वेतन मिलने की उम्मीद शासन से एक-दो दिन में जारी हो जाएगा 20 करोड़ का बजट माय सिटी रिपोर्टर देहरादून देश दुनिया में फैले कोरोना वायरस के खौफ के बीच तमाम सरकारी विभागों अधिकारियों को कर्मचारियों को वेतन की भी चिंता सताने लगी है । लेकिन इन्हीं सब चिंताओं के बीच रोडवेज के 8000 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन मिलने की उम्मीद जगी है कारण कि परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से शासन को भेजे गए 20 करोड़ के प्रस्ताव को एक-दो दिनों में जल्द ही मंजूरी दी जा सकती है । शासन से 20 करोड़ का बजट जारी होने के साथ ही कर्मचारियों को फरवरी माह के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा । परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि कर्मचारियों के वेतन को लेकर मुख्यालय स्तर से हरसंभव कदम उठाए गए हैं कर्मचारियों के वेतन को लेकर के शासन स्तर से प्रस्ताव मांगा गया था जिसे बनाकर भेज दिया गया था कर्मचारियों के वेतन के भुगतान के लिए 20 करोड़ रुपये के बजट की दरकार है और उम्मीद है कि शासन से जल्द ही 20 करोड़ का बजट जारी कर दिया जाएगा। बजट जारी होने के साथ ही कर्मचारियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी । दूसरी ओर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री एवं चौधरी का कहना है कि परिवहन निगम का शासन पर 65 करोड़ रुपये का बकाया है जो रोडवेज बसों में छात्राओं ,सांसदों , विधायकों ,के साथ ही महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा कराने या फिर पर्वतीय मार्गों पर बसों को घाटे में संचालित कराने के एवज में सरकार को दिया जाना है । प्रदेश महामंत्री चौधरी का कहना है कि ऐसे में जबकि परिवहन निगम की बसों का संचालन 21 मार्च से पूरी तरह ठप है तो वैसे में सरकार को परिवहन निगम की वित्तीय मदद के लिए आगे आना चाहिए यदि सरकार की ओर से 20 करोड़ के बजट का आवंटन नहीं किया गया तो कर्मचारियों के सामने वेतन का संकट खड़ा हो जाएगा हालांकि प्रदेश महामंत्री का कहना है कि उनकी महाप्रबंधक से वार्ता हुई है और महाप्रबंधक ने कर्मचारियों को सोमवार तक वेतन जारी किए जाने का आश्वासन दिया है ,,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें