फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रोडवेज बस ने कार और स्कूटी को मारी टक्कर, लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैसानिक लॉज बस अड्डे के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस ने एक कार और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने चालक और परिचालक पर नशे में होने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची कुलड़ी पुलिस ने दोनों को कोतवाली भेजा और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे लोगों ने आरोप लगाया, चालक और परिचालक ने सूखा नशा किया था और वह नशे में ही बस चला रहे थे। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि मसूरी में रोडवेज बस चालकों की लापरवाही के कारण पहले भी कई हादसे हुए हैं, जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी, लेकिन इसके बावजूद परिवहन निगम इस पर ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निगम नशे में बस चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई नहीं करेगा तो वह मसूरी में बसों का संचालन नहीं होने देंगे।
मौके पर मौजूद पीआरडी जवान विजय कुमार ने बताया कि बस चालक और परिचालक ने निगम के कार्यालय के पीछे स्मैक पी रहे थे। इसके बाद बस को पीछे करते समय उन्होंने कार और स्कूटी पर टक्कर मार दी। परिवहन निगम हिल डिपो के एजीएम प्रतीक जैन ने बताया, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर चालक परिचालक का कहना है उन्होंने कोई नशा नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें