उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए और बस ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान लोग बाल-बाल बचे। ये भी पढ़ें...Dehradun: मां ने सुसाइड कर लिया...खुद को बचाने के लिए कातिल बेटे ने रची साजिश, जिसने जन्म दिया उसे दे दी मौत शनिवार को शहर के लाइब्रेरी-दून मार्ग पर हादसा हुआ। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची। बस को साइड लगाया गया। बस में चालक और परिचालक मौजूद थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।