फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Safety Cricket Series: देहरादून में लगेगा सितारों का मेला, लेकिन कप्तान को पता न डीएम को खबर

Thu, 15 Sep 2022 12:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

दरअसल, रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 21 सितंबर से रोड सेफ्टी सीरीज के आयोजन की बात कही जा रही है। इसमें मास्टर ब्लास्टर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा जैसे बड़े दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून में अगले सप्ताह क्रिकेट के सितारों का मेला लगने वाला है, लेकिन पुलिस और जिला प्रशासन के पास इसकी कोई जानकारी नहीं है। आयोजकों की लापरवाही की हद देखिए, उन्होंने स्टेडियम के जिम्मेदार लोगों को भी इस बारे में नहीं बताया है। जबकि, इतने बड़े आयोजन के लिए पुलिस को पार्किंग से लेकर खिलाड़ियों की सुरक्षा तक की कई व्यवस्थाएं करनी होती हैं।

विज्ञापन


दरअसल, रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 21 सितंबर से रोड सेफ्टी सीरीज के आयोजन की बात कही जा रही है। इसमें मास्टर ब्लास्टर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा जैसे बड़े दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं। मैचों के लिए टिकट के रेट भी तय कर बिक्री शुरू कर दी गई, लेकिन इतने बड़े आयोजन की पुलिस-प्रशासन को कोई खबर नहीं। इस मामले में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि मैच के दौरान पार्किंग की व्यवस्था भी होती है। खिलाड़ियों की सुरक्षा का इंतजाम करना होता है। 

दून में चलेगा सचिन-ब्रायन का बल्ला: फैंस के लिए खुशखबरी, दिग्गज पहुंच रहे आपके शहर, जानें टिकट की पूरी डिटेल
विज्ञापन


इसके लिए आयोजकों को स्थानीय प्रशासन को सूचना देनी होती है। मगर, अभी तक ऐसा नहीं किया गया। आयोजन की पड़ताल के लिए एसओ रायपुर को स्टेडियम भेजा था। वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति ही नहीं मिला। न ही किसी अधिकारी को आयोजन के बारे में पता है। यही नहीं, जिला क्रीड़ा अधिकारी तक को अवगत नहीं कराया गया है। जबकि, ऐसे आयोजनों की महीनों पहले अनुमति ली जाती है। मैच के दौरान भारी भीड़ रहती है। वहां की सारी जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस को ही करनी होती है। वहीं, डीएम सोनिका ने भी इस संबंध में किसी भी जानकारी से इनकार किया है।

टिकट की बुकिंग बंद, ठगी की आशंका : एसएसपी 
बुक माई शो पर मैचों के टिकट की बुकिंग हो रही थी। इसके माध्यम से लोग ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे थे। लेकिन, बुधवार को अचानक बुकिंग बंद हो गई। एसएसपी ने बताया कि ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लोगों के साथ ठगी तो नहीं हो रही। इसके लिए भी साइबर सेल और रायपुर एसओ को सतर्क किया गया है। साइबर सेल इसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


इवेंट मैनेजर बैठा मलेशिया में, पुलिस के फोन पर दौड़ा 
सीरीज कराने वाली कंपनी ने यहां के एक स्थानीय इवेंट मैनेजर से करार किया है। पुलिस ने फोन किया तो पता चला कि वह मलेशिया में है। जब एसओ रायपुर मनमोहन नेगी ने बात की तो वह तत्काल फ्लाइट पकड़कर दिल्ली आ गया। बताया जा रहा है कि वह बृहस्पतिवार तक देहरादून आएगा और पुलिस व जिला प्रशासन को अवगत कराएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें