सड़क निर्माण का शिलान्यास करते सहसपुर विधायक। स्रोत जागरूक पाठक
सेलाकुई। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने शीशमबाड़ा स्थित ग्राम रामगढ़ में 1.28 करोड़ रुपये और ग्राम पंचायत भुड्डी के ग्राम चकमंशा में राजीव बाल विद्या मंदिर स्कूल के पास 67.51 लाख रुपये की लागत से होने वाले आंतरिक सड़क निर्माण को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा प्रदेश सरकार आम जनमानस की सुविधा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क, बिजली व पेयजल आदि जनसुविधाएं मुहैया कराने के लिए उनके माध्यम से निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान हिमांशु, अतुल जखमोला, सतीश पुंडीर, दयानंद जोशी, कुसुम, रॉबिन ठाकुर, सुधांशु, नंदन सिंह पोखरियाल, राजेंद्र कार्की आदि समेत भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। संवाद