फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य का ​शिलान्यास करते विधायक सहसपुर। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सेलाकुई। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा सड़कों के बन जाने से ग्रामीणों को आवाजाही में राहत मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के ग्राम शुक्लापुर प्रगति विहार, सिंहनीवाला, चकमंशा में सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा उनके माध्यम से क्षेत्र की जनता को जन सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार व उनका प्रयास है कि सभी विधानसभा के निवासियों को हर संभव जन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया आने वाले दिनों में और भी कई क्षेत्रों में खराब सड़कों के निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रुचि भट्ट, अरुण भट्ट, प्रेम सिंह डंगवाल, शकुंतला रावत, चंडी प्रसाद नौटियाल, हिमांशु जखमोला, राजेंद्र कार्की, सतीश पुंडीर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें