विकासनगर से त्यूनी जा रहा डंपर रविवार देर रात गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक रविंद्र कुमार की मौत हो गई।
रविवार देर रात साढ़े 12 चालक को नींद की झपकी आने से डंपर खाई में जा गिरा। पूरी रात चालक खाई में ही तड़पता रहा।
सोमवार की सुबह जब घास काटने आए ग्रामीणों ने देखा तो चालक को खाई से निकालकर सीएससी सहिया पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था देखकर लेहमन अस्पताल रेफर किया। जहां चालक ने दम तोड़ दिया।
चालक का नाम रविंद्र कुमार पुत्र शमशेर सिंह निवासी अंबाड़ी विकास नगर था। जानकारी के मुताबिक मृतक की एक पत्नी और एक 17 साल की बेटी है।