फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News : आशारोड़ी के पास खाई में गिरी कार, छह लोगों को आई हल्कीं चोट

Thu, 31 Dec 2020 11:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहरादून में आशारोड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें कार सवार छह लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह साढ़े पांच बजे वन विभाग गेस्ट हाउस मोड़ के पास अर्टिगा कार (संख्या डीएल 1 जेड ए-8524) 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। 

तड़के आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया।

सभी घायलों को पुलिस द्वारा खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

घायलों के नाम:

1- राकेश मेंदोला पुत्र नारायण प्रसाद मेंदोला निवासी 32 महाराणा प्रताप मार्ग सुभाष नगर थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून उम्र 70 वर्ष 
2- मदन मोहन  मेंदोला पुत्र नारायण प्रसाद मेंदोला उम्र 70 वर्ष
3- गोपाल कृष्ण मेंदोला पुत्र नारायण प्रसाद मेंदोला उम्र 72 वर्ष 
4- सुशीला मेंदोला पत्नी मदन मोहन मेंदोला उम्र 71 वर्ष 
5- लीला मेंदोला पत्नी गोपाल कृष्ण मेंदोला उम्र 63 वर्ष समस्त निवासी उपरोक्त
6- विवेक कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी संगम विहार दिल्ली उम्र 22 वर्ष (चालक)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें