फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie Accident: ग्लोगी के पास हादसा...मसूरी से देहरादून आ रही कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, एक घायल

Thu, 29 May 2025 10:24 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

Mussoorie Accident News: एक घायल ने बताया कि वे तीन लोग मसूरी गए थे। लौटते वक्त उनकी कार ग्लोगी के पास खाई में गिर गई। दो लोग खाई में हैं।
विज्ञापन
मसूरी रोड पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून मसूरी मार्ग पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। मसूरी से देहरादून आ रही कार खाई में गिर गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात मेजर अंशुमान त्रिखा ने फोन पर घटना की जानकारी दी। टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने बताया कि वे तीन लोग मसूरी गए थे। लौटते वक्त उनकी कार ग्लोगी के पास खाई में गिर गई। दो लोग खाई में हैं।

Uttarakhand: नैनीताल रोड पर पीपल के पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; रामनगर के एक रिजॉर्ट में काम करते थे
विज्ञापन


एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और दोनों को बाहर निकाला, लेकिन दोनों की जान जा चुकी थी। मृतकों की पहचान सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष और कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व. कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड देहरादून के रूप में हुई। शवों को मोर्चरी कोरोनेशन भिजवाया गया ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें