पछवादून क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी उफनती नदियों और बरसाती नालों ने भारी तबाही मचाई। सेलाकुई में स्वारना नदी के तेज बहाव से हो रहे भू-कटाव की चपेट में आकर शिवनगर बस्ती की दो झुग्गियों का आधा हिस्सा पानी में बह गया। गनीमत रही कि मौके पर मुस्तैद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए रस्सों और सीढ़ी के सहारे झुग्गियों में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। उधर, ग्राम पंचायत गुजराड़ा करणपुर के दयानगर में टौंस नदी ने विकराल रूप लेते हुए सुनीता उपाध्याय के मकान के पुश्ते व नींव को उखाड़ दिया। बाउंड्री बह जाने से पूरा मकान खतरे की जद में आ गया। वहीं, क्षेत्रीय विधायक आदि ने निरीक्षण किया।