फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल अवॉर्ड टू टीचर्स से सम्मानित हुई रीता बाली

विज्ञापन
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिका रीता बाली को सम्मानित करते राष्ट्रपति। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर केंद्रीय तिब्बती विद्यालय हरबर्टपुर की शिक्षिका रीता बाली को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में नेशनल अवॉर्ड टू टीचर्स से सम्मानित किया गया। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज मिसरापट्टी सहसपुर के फिजिक्स के लेक्चरर रमेश प्रसाद बडोनी को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अवॉर्ड प्रदान करने से पूर्व रीता बाली के ऊपर एक शॉट ड्रॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। जिसमें रीता बाली के छात्रों को शिक्षित करने के प्रयासों को सराहा गया। रीता देवी बीते पांच साल से विज्ञान विषय को पढ़ाने के लिए नवीन और रचनात्मक तरीकों का इस्तेमाल कर रही हैं। वह बीते 21 साल से सीएसटी हरबर्टपुर स्कूल में बतौर विज्ञान विषय की शिक्षिका के रूप में तैनात हैं। वह स्कॉउट गाइड की प्रभारी भी हैं। इसके साथ ही वीडियो कॉफ्रेसिंग से विदेशी छात्रों को भी पढ़ाती हैं। उन्हें यह अवॉर्ड छात्रों को साक्षरता के लिए प्रेरित करने के लिए दिया जा रहा है। स्कूल के प्रभारी प्रधानचार्य एपी सिंह ने शिक्षिका की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें