उत्तराखंड संयुक्त टैक्सी मैक्सी महासभा का सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश में खांड गांव में रविवार को उत्तराखंड संयुक्त टैक्सी मैक्सी महासभा की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाहरी राज्यों के वाहनों का अवैध संचालन रोकने के लिए रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही ओला और उबर के संचालन का विरोध करने का भी निर्णय लिया गया। वहीं, महासभा के सदस्याें ने दिल्ली में उत्तराखंड के वाहन चालकों के साथ की गई बदसलूकी का विरोध भी किया।