सीएम योगी की मांग का हाल जानने पहुंचे कैबिनेट मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को फिर से एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें आंखों से संबधित दिक्कत थी। इसलिए उन्हें यहां जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी जांच कर रही है। प्रोफेसर मीनाक्षी धर की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी उनका हाल जानने एम्स पहुंचे।