12 दिसंबर को आया था 10 पर्यटकों का दल
एन्यूरा के अनुसार, 12 दिसंबर को दिल्ली से 10 विदेशियों का दल तपोवन पहुंचा। यहां सभी लोग संस्थान में मेडिटेशन के लिए रुके थे। दो जनवरी को मेडिटेशन कोर्स समाप्त होने के बाद सभी होटल आयुष्मन रिट्रीट में रुके। तीन जनवरी को एसुल्लयू ने होटल हॉलिडे होम में चेकइन किया था। फिर कहीं लापता हो गई। उसका सारा सामान अब भी होटल हॉलिडे होम में रखा है।
घूमते-घूमते पहुंची होटल में
एसुल्लयू का होटल राज रिजॉर्ट में कोई एंट्री नहीं है। एसएसआई योगेश ने बताया कि संभावना जताई जा रही है कि यहां उक्त महिला घूमते-घूमते पहुंची थी। होटलकर्मियों ने पुलिस को बताया कि होटल के कमरे बंद नहीं रहते हैं। ऐसे में महिला कमरे में चली गई होगी। महिला उक्त होटल के कमरे में कब आई, इस बात की जानकारी के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
डिप्रेशन में थी महिला
महिला के साथियों ने पुलिस को बताया के महिला डिप्रेशन में भी। एसएसआई योगेश पांडे ने बताया कि महिला का कुछ समय पूर्व तलाक हुआ था। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।