ऋषिकेश में बुधवार शाम को नीम बीच पर नहाने के दौरान एक युवक और युवती गंगा की तेज धारा में बह गए। हादसे में युवती की मौत हो गई। वहीं, युवक अभी लापता है। उसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को युवक-युवती के गंगा में डूबने की सूचना दी। टीम पहुंची और खोजबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस ने गर्विता(23) पुत्री लीटू कल्पना कांत निवासी सड़क वाली गली कस्बा रतनगढ़ जिला चूरू राजस्थान को गंगा से निकाला। टीम उसे लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Rishikesh: रोमांच के शौकीनों का इंतजार खत्म, इस दिन से गंगा में शुरू होगी रिवर राफ्टिंग
वहीं, जितेंद्र जाखड़(24) पुत्र शंकर लाल जाखड़ निवासी पंचायती समिति के पीछे वार्ड नंबर 12 रतनगढ़ जिला चूरू राजस्थान का पता नहीं लग सका है। जल पुलिस और एसडीआरएफ सर्चिंग अभियान चला रही है।