फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: तोताघाटी में कल तीन घंटे बंद रहेगा रास्ता, इस समय नहीं होगी वाहनों की आवाजाही

Wed, 25 Jun 2025 06:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)

सार

तोता घाटी के पास सड़क के ऊपर दो बडे़ पत्थर विभाग की चिंता का कारण बने हुए हैं। ट्रीटमेंट के तहत भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विभाग ने इन्हें अब ब्लास्टिंग से तोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास गुरुवार को सुबह तीन घंटे यातायात बंद रहेगा। सुबह पांच से आठ बजे तक इस मार्ग के ऊपर दो बडे़ पत्थरों को तोड़ने का कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन


राजमार्ग चौड़ीकरण के बाद से ही तोता घाटी के पास सड़क के ऊपर दो बडे़ पत्थर विभाग की चिंता का कारण बने हुए हैं। ट्रीटमेंट के तहत भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विभाग ने इन्हें अब ब्लास्टिंग से तोड़ने का निर्णय लिया है। यह काम बृहस्पतिवार को किया जाएगा।

बदरीनाथ हाईवे से हटाए गए बोल्डर, वाहनों की आवाजाही शुरू, यात्रियों को मिली राहत

विभाग के सहायक अभियंता ललित बेंजवाल ने बताया कि बारिश के दौरान इन पत्थरों के गिरने की आशंका थी। इसलिए एहतियात तौर पर विभाग यह कदम उठा रहा है। सुबह पांच से आठ बजे का समय इसके लिए चुना गया है। इस दौरान दोनों ओर का ट्रैफिक रोका जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें