सेना की आवाजाही भी होगी सुगम
बदरीनाथ हाईव नीती और माणा घाटी में चीन सीमा को जोड़ता है। इसी मार्ग से होते हुए सेना के वाहन जरुरी सामग्री को सीमा क्षेत्र में अग्रिम चौकियों तक पहुंचाते हैं। बरसात में पागल नाला के उफान पर आने से सेना की आवाजाही भी ठप पड़ जाती है। अब सुरंग निर्माण होने से सेना की आवाजाही भी सुगम हो जाएगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Rain: मलबा आने बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे बंद, जोशीमठ में रात घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर निकले लोग
25 साल से परेशानी का सबब बना है पागल नाला
पागल नाला में वर्ष 1999 से लगातार भूस्खलन हो रहा है। यहां पास ही स्थित टंगणी गांव के साथ ही कृषि भूमि पर भी भू-धंसाव का खतरा बना हुआ है। टीएचडीसी की ओर से यहां मलबे का भरान किया गया है, वाहनों की आवाजाही से यहां धूल उड़ रही है, जिससे यात्रियों व स्थानीय लोगों को परेशानी होती है।