फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के यात्रियों की बस पलटी, एक की मौत

Mon, 18 Jul 2022 10:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश/देवप्रयाग

सार

सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वे केदारनाथ धाम से दर्शन कर हरिद्वार की ओर लौट रहे थे। तभी यात्रियों की बस पलट गई।
विज्ञापन
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश -बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ियाला में यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। बस में 33 लोग सवार थे।

विज्ञापन


थाना देवप्रयाग के प्रभारी  निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वे केदारनाथ धाम से दर्शन कर हरिद्वार की ओर लौट रहे थे। देर शाम हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। 

बस में सवार 33 लोगों में से 21 लोगों को उपचार के लिए ऋषिकेश भेजा गया है, जिनमे दो बच्चे भी शामिल हैं। बाकी छह यात्रियों कों हल्की चोट आई है । जिनको अन्य वाहन में बैठाकर ऋषिकेश भेज दिया गया। हादसे में संदेश भगत (25 वर्ष) पुत्र काशीराम निवासी पनवेल, नवी मुंबई] महाराष्ट्र की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें