I- स्पॉट काउंसिलिंग के बाद विवि संस्थानों को दे सकता है खुद प्रवेश लेने की छूटI
वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से बीटेक एवं एमटेक समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शुरू की गई अंतिम स्पॉट काउंसिलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। 14 अगस्त तक काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को 19 अगस्त को सीटें आवंटित की जाएंगी। जबकि 20 से 22 अगस्त तक संस्थानों में प्रवेश ले सकेंगे। यह काउंसिलिंग के जरिए प्रवेश का अंतिम मौका होगा। इसके बाद विवि संस्थानों को खुद ही प्रवेश लेने के लिए छूट दे सकता है।
गौरतलब है कि विवि की ओर से तकनीकी एवं प्रबंध संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 12 जून को पहले चरण की काउंसिलिंग शुरू की गई थी। 25 जून तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीटें नहीं भर पाई थी। इसके बाद रिक्त सीटों पर 26 जून से आठ जुलाई तक दूसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी की गई। नौ जुलाई से तीसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू हुई थी, जो 21 जुलाई तक चली। काउंसिलिंग का तीसरा चरण पूरा होने के बाद विभिन्न संस्थानों की अलग-अलग ब्रांच में रिक्त सीटों को भरने के लिए अब स्पॉट राउंड शुरू किया गया था। पहला स्पॉट रांउड 23 जुलाई को शुरू हुआ था, जो 31 तक चला। इसके बाद स्पॉट राउंड दूसरा और फिर तीसरा चरण शुरू हुआ। अब तीसरे चरण का संशोधित काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत 12 से 14 अगस्त तक ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए आवेदन करने वाले छात्र 15 अगस्त तक संस्थान एवं ब्रांच के विकल्प भर सकेंगे। जबकि 19 अगस्त को सीट अलॉटमेंट होगा। 20 से 22 अगस्त तक संबंधित संस्थान में प्रमाणपत्र एवं फीस आदि जमा कराकर प्रवेश ले सकेंगे। अंतिम स्पॉट राउंड के संपन्न होने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि किस संस्थान में कितनी सीटें रिक्त रह गई हैं। हालांकि यह तय है कि अब काउंसिंलग का अगला राउंड नहीं होगा।
I
I
Iसंस्थानों में ऑनलाइन काउंसिलिंग का यह अंतिम स्पॉट राउंड है। इस राउंड के पूरा होने के बाद ही रिक्त सीटों का सही आकलन होगा। इसके बाद संस्थानों को खुद प्रवेश लेने के बारे में निर्णय लिया जाएगा। -ओंकार सिंह, कुलपति उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालयI