रायपुर पुलिस ने बिना लाइसेंस शराब पिलाने एक रेस्टोरेंट स्वामी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदम दर्ज किया गया है।
रायपुर थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंटों में बिना लाइसेंस के शराब पिलाए जाने की शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों के बाद इस पर रोक लगाने के लिए एक टीम का गठन किया गया। शनिवार को की रात को टीम की ओर से थाना क्षेत्र में बिना लाइसेंस के होटल, ढाबों में शराब पिलाई जाने के को लेकर चेकिंग की। इसी दौरान रिंग रोड पर डेटिंग प्वाइंट नाम के रेस्टोरेंट में ग्राहकों को शराब पिलाई जा रही थी। जब रेस्टोरेंट स्वामी से लाइसेंस मांगा गया तो वह लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जिसके बाद रेस्टोरेंट स्वामी रोहित निवासी-रिंग रोड थाना रायपुर जनपद देहरादून के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।