फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी को प्लास्टिक मुक्त बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के मौके पर नगर पालिका के सहयोग से हिलदारी संस्था की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने मसूरी को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में 1600 कपड़े के थैले भी वितरित किए गए। स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी साथ ही भाषण प्रतियोगिता में भी शिरकत की
विज्ञापन

गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए। नगर पालिका अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और होटलियर से मसूरी को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का आह्वान किया। पालिका अध्यक्ष ने रुबीना अंजूम इंस्टीट्यूट से जुड़ी 60 महिलाओं बनाए गए। जिसमें तीन महिलाओं को शॉल देकर सम्मानित किया। अन्य महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
हिलदारी के प्रोजेक्ट हेड अरविंद शुक्ला ने बताया कि पर्वत दिवस के मौके पर शहर में आए पर्यटकों, स्थानीय लोगों, स्कूली छात्रों और दुकानदारों को 1600 कपड़े के बैग बांटे गए। एक सप्ताह के भीतर पूरे शहर में घर-घर कपड़े के बैग वितरित किए जाएंगे। इस प्रयास से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लग सकेगी। इस अवसर पर मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल, रुबीना अंजुम, अनिल गोदियाल, आइशा, चंद्रकला सयाना, किरन, बबिता, दीपक, नीलम, विक्की, प्रमिला नेगी, विजय लक्ष्मी काला, किरण राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें