फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टापू पर फंसे युवक को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक स्वारना नदी का जल स्तर बढ़ने पर युवक नदी की धाराओं के बीच बने टापू पर फंस गया। सेलाकुई पुलिस और दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को सकुशल निकाल लिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 8:04 बजे बिट्टू निवासी शंकरपुर ने पुलिस को सूचना दी कि शिव नगर बस्ती के पास एक व्यक्ति स्वारना नदी के बहाव में बीच टापू पर फंसा है। टापू के दोनों ओर से नदी में लगातार जल स्तर बढ़ रहा है। टापू में फंसा युवक बाहर नहीं निकल पा रहा है। सूचना पर उप निरीक्षक मुकेश नेगी, कांस्टेबल मृणाल रावत, चंद्रपाल सिंह, विजय गर्व्याल, उपेंद्र भंडारी मौके पर पहुंचे।
फायर सर्विस को भी मौके पर बुलाया गया। लीडिंग फायरमैन सोबरन सिंह, सतीश कुमार, रविंद्र बिष्ट, ओम प्रकाश मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नदी में फंसे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। जिसकी पहचान कुलदीप निवासी निकट लॉ कॉलेज शंकरपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह शाॅर्टकट के चक्कर में नदी पार कर रहा था। अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने से वह टापू पर फंस गया। थानाध्यक्ष सेलाकुई मोहन सिंह ने बताया कि बरसात को देखते हुए सभी लोगों से नदी में न उतरने की अपील की जा रही है। लगातार पेट्रोलिंग कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। क्षेत्र में अधिकांश बरसाती नदियां हैं, जो बारिश में कभी भी उफन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें