सेलाकुई। क्षेत्र के छोटा रामपुर गांव से वन विभाग की टीम ने एक इंडियन स्पैक्टिकल्ड कोबरा का रेस्क्यू किया। सांप को पकड़ने के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही।कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज को ग्राम छोटा रामपुर में एक सांप के मौजूद होने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी। सूचना मिलते ही वन विभाग के सर्पमित्र आदिल मिर्जा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया सांप इंडियन स्पैक्टिकल्ड कोबरा प्रजाति का है जो अत्यंत जहरीला होता है। उन्हाेंने बताया कि पकड़े गए सांप को संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। संवाद