विकासनगर। ग्राम पंचायत बैरागीवाला स्थित एक घर में सांप दिखाई देने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज को दोपहर दो बजे एक मकान में सांप देखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सर्पमित्र आदिल मिर्जा ने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। लगभग आधा घंटे के बाद उन्होंने सांप को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया सांप इंडियन रैट स्नेक प्रजाति का है। जिसे सुरक्षित तरीके से आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। संवाद