फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक मॉनिटर लिजार्ड व चार कोबरा का किया रेस्क्यू

Wed, 09 Sep 2026 11:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

विकासनगर। वन विभाग के सर्पमित्र ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से एक मॉनिटर लिजार्ड, चार कोबरा व एक रैट स्नेक का रेस्क्यू किया। पकड़े गए सभी सांप व लिजार्ड को उनके प्राकृतिक आवास के हिसाब से संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज को अलग-अलग समय पर मिली सूचनाओं के आधार पर विभाग के सर्पमित्र आदिल मिर्जा ने होरावाला से एक मॉनिटर लिजार्ड, चांदपुर, जमनीपुर, छोटा रामपुर व लखनवाला स्थित तिब्बती कॉलोनी से कुल चार इंडियन स्पेक्टिकल कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम सभा बेला वाला से एक इंडियन रैट स्नेक प्रजाति के सांप का रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया पकड़े गए सांप व लिजार्ड को तिमली रेंज के जंगल में सुरक्षित तरीके से छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें