कालसी। स्थानीय लोगों को हक हकूक के तहत दी जाने वाली माफी की लकड़ी के संबंध में वन पंचायत सरपंच संगठन ने डीएफओ चकराता अभिमन्यु से मुलाकात की। वन पंचायत सरपंचों ने शीघ्र माफी की लकड़ी आवंटित किए जाने का अनुरोध किया। वहीं, डीएफओ चकराता अभिमन्यु ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों से माफी की लकड़ी के प्रस्ताव जमा हुए हैं उनमें आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस मौके पर शूरवीर सिंह तोमर, बलबीर सिंह, सुनील नेगी, चंदर सिंह, दर्शन सिंह, जय सिंह, भरत सिंह आदि शामिल रहे। संवाद