फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rash Driving: देहरादून की सड़कों पर रैश ड्राइविंग पड़ी भारी, 18 वाहन सीज, 12 चालकों के डीएल होंगे निरस्त

Wed, 21 Feb 2024 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

पुलिस ने रैश ड्राइविंग करने वाले युवाओं को रोका और 18 वाहनों को सीज किया। इसके साथ ही 12 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
थानों रोड पर पुलिस का अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने थानो रोड पर रैश ड्राइविंग करते कुछ युवकों को पकड़ा। इसमें 18 वाहनों को सीज किया गया है। इस मामले में 12 वाहन चालकों के डीएल निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि थानो रोड पर रैश ड्राइविंग के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में रायपुर पुलिस को टीम बनाकर समय-समय पर चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में टीम ने मंगलवार को यहां पर वाहनों को रैश ड्राइविंग करते देखा। पुलिस ने इन युवाओं को रोका और 18 वाहनों को सीज किया। इसके साथ ही 12 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी है। सीज किए गए वाहनों में सात मोटरसाइकिल, सात स्कूटर और चार बुलेट मोटरसाइकिल शामिल हैं।

विज्ञापन


काम की खबर:  रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द मिलने जा रही है ये नई सुविधा...यहां प्लेटफार्म नंबर तीन है खास

घर में काम करती किशोरी मुक्त कराई
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग फोर्स ने मंगलवार को जोहड़ी गांव स्थित एक अपार्टमेंट में काम करने वाली किशोरी को मुक्त कराया। किशोरी को मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के साथ लेकर रेस्क्यू किया गया था। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह अपनी मर्जी से घरवालों की सहमति के बिना इस अपार्टमेंट में घरेलू काम करने के लिए आई थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉम्प्लेक्स के नीचे खड़ा स्कूटर चोरी
एक कॉम्प्लेक्स के नीचे खड़ा स्कूटर चोरी हो गया। स्कूटर के स्वामी संजीव गुप्ता निवासी मोती बाजार ने पुलिस को शिकायत की है। कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे ने यह स्कूटर देवकी कॉम्प्लेक्स के नीचे खड़ा किया था। सुबह आकर देखा तो स्कूटर वहां नहीं था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें