अधिकारियों से वार्ता करते सभासद विपुल अग्रवाल।
- फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। नगर पालिका क्षेत्र हरबर्टपुर अंतर्गत दून-पांवटा हाईवे पर क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन और सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। बीते बुधवार को समस्या को भाजपा नेता और सभासद विपुल अग्रवाल ने उजागर किया था। उन्होंने पालिका प्रशासन के साथ ही जल संस्थान और एनएच के अधिकारियों को फोन पर जानकारी देकर समस्या के समाधान का अनुरोध किया गया। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क के धंसने का खतरा बना हुआ था। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता डीपीएस नेगी, अपर सहायक अभियंता देवेन्द्री तथा जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता बीएस सजवाण ने मौके का निरीक्षण किया। जेसीबी से खुदाई कर हाईवे के नीचे क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान डॉ. बीएस बड़वाल, मनुज बत्रा, घनश्याम, नितिन जयसवाल, अनुज कुमार, मनीष जयसवाल, अमन बड़वाल, जय भगवान, अशोक शर्मा, बृजमोहन, मूलचंद, नाजिम आदि मौजूद रहे।