फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। भीमावाला की प्रधान और ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे कब्जे को हटवाया दिया। कब्जा करने वाले व्यक्ति को शीघ्र निर्माण सामग्री हटाने के साथ ही भविष्य में कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जानकारी के अनुसार वार्ड-11 में एक बाहरी व्यक्ति ने निर्माण करने की नीयत से जमीन की खुदाई कर दी थी। वहां ईटें रख दी थीं। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई, वे प्रधान रेखा देवी के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे और कब्जे को हटा दिया। प्रधान ने कहा कि कुछ लोग ग्राम समाज की भूमि को खुर्दबुर्द करना चाहते हैं, ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर उप प्रधान कामाक्षी, शाकिर, कुलदीप, गुलफाम अहमद, रामपाल, रीना देवी, पूजा, रमेश, शुभम, बाली, धनवीर, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें