फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शैक्षिक भ्रमण में धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का किया दौरा

विज्ञापन
शै​क्षिक भ्रमण के दौरान स्वर्ण मंदिर में मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
विकासनगर। बाबूगढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, वाघा, अटारी बॉर्डर देखा। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सभी स्थानों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने बताया कि भ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होता है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं ने दरबार साहिब में मत्था टेका और जलियांवाला बाग के ऐतिहासिक स्थलों को देखकर स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में जानकारी ली। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चंडीगढ़ के रॉक गार्डन, सुखना झील व डाकपत्थर की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ भी शैक्षिक भ्रमण के दौरान उठाया। इस दौरान भ्रमण प्रभारी गुलजार सिंह, विकास नागर, सुभाष चमोली, ललित बिजल्वाण, कुलदीप जगवाण, मनमोहन रावत, उज्ज्वला चौहान, रेखा रानी, अनुराधा, सुनीता, संग्रीला आदि अध्यापक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें