सुरभि गोधाम योजना से मिलेगी राहत:साय
रायपुर। सूचना और प्रसारण मंत्रालय केंद्र सरकार के तहत पीआईबी देहरादून का पांच दिवसीय अध्ययन दल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि रेलवे के लिए केंद्र सरकार की ओर से 21 गुना बजट बढ़ा दिया गया है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और मवेशियों की देखभाल के लिए राज्य में 100 से अधिक पंजीकृत गौशालाएं सक्रिय की गई हैं। सरकार 'सुरभि गोधाम योजना' के जरिए पशुओं के रखरखाव और चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर रही। इस दौरान पीआईबी देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर कृष्ण दास आदि मौजूद रहे।