हरबर्टपुर। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद नगर पालिका के वार्ड नंबर नौ हरिपुर का ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी का आभार जताया है। हरिपुर क्षेत्र के सभासद मोहन सिंह राठौर ने क्षेत्र में लगे कम क्षमता के ट्रांसफार्मर के कारण उत्पन्न हो रही लो वोल्टेज की समस्या के संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर को बदलने के निर्देश ऊर्जा निगम को दिए थे। उधर जिलाधिकारी का आदेश मिलने के तुरंत बाद निगम ने ट्रांसफार्मर को बदल दिया है। स्थानीय निवासी रमन सिंह, अमृतपाल, रमेश, मनीष कुमार, राजेश कुमार ने जिलाधिकारी का आभार जताया है। संवाद