फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : साहिया बाजार को अलग फीडर से मिली बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार फीडर को ग्रामीण फीडर से अलग करने की मांग को ऊर्जा निगम ने पूरा कर दिया है। बिजली घर पर बनाए गए अलग फीडर से रविवार को बाजार क्षेत्र में आपूर्ति शुरू कर दी गई। ऊर्जा निगम के इस कार्य से बाजार के निवासी व व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


इससे पहले बाजार व ग्रामीण क्षेत्र के लगभग दो सौ गांवों की बिजली आपूर्ति एक ही फीडर से की जा रही थी। इस कारण किसी भी गांव में फाॅल्ट आने पर पूरी लाइन बंद हो जाती थी। लोगों के साथ व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अलग फीडर बनाए जाने से उत्साहित व्यापारी व बाजार के निवासियों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर निगम अधिकारियों का आभार जताया। उधर, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जनता की समस्या को देखते हुए बाजार क्षेत्र को अलग फीडर से जोड़ा गया है। अब पूरे क्षेत्र की आपूर्ति के साथ बाजार की आपूर्ति बाधित नहीं होगी। आभार जताने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, अमर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, रविंद्र पाल सिंह, अंत राम जोशी, विजय चौधरी, बलजीत सवंई, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें