फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : डेढ़ माह बाद आवाजाही के लिए खुला पाठा बैंड-मंडोली-उभरेऊ मोटरमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह से बंद पाठा बैंड-मंडोली-उभरेऊ मोटरमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सड़क खोलने के लिए ग्रामीण पिछले काफी दिनों से लोक निर्माण विभाग का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अतर सिंह चौहान, नारायण सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, मदन सिंह, बाजूराम ने बताया कि मोटरमार्ग बंद होने से 50 से 55 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करके ग्रामीण विकासनगर की आवाजाही कर रहे थे। फसलों को मंडियों तक ले जाने में बड़ी परेशानी हो रही थी। अब मार्ग खुल जाने से बड़ी राहत मिली है। उधर, लोनिवि की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि बार-बार मलबा गिरने के कारण मलबे की सफाई करना मुश्किल था। मौसम साफ होने के चलते अब मार्ग पर मलबा नहीं गिर रहा है। सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें